भाजपा चुनाव प्रभारी पूर्व एमएलसी अरुणवीर सिंह ने जिला प्रसासन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि खुलेआम गुंडई की गई और जीते हुए भाजपा प्रत्याशी को हराया गया है।
उन्होंने कहा, “जब मीडिया को अंदर जाने से रोक दिया गया तो समर्थकों ने इसका विरोध किया। इसी बात पर हमारी आवाज को बंद करने के इरादे से कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी चलाई गई।”
यही नहीं, उन्हें जबरन जीप में लादकर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस बर्बरता पर एसपी ने गोलमटोल जवाब देते हुए मामले को टालने का प्रयास किया। इस चुनाव में सपा प्रत्याशी को 704 मतों से जीत हासिल हुई।
dharmpath.com dharmpath