लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने आरोप लगाया कि राज्य में 28 सीटों पर हुए विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) ने सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीता है।
बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव नतीजों के बाद मायावती ने कहा कि सपा ने गुंडों के दम पर ये चुनाव जीता है। इस समय यूपी में समाजवादी पार्टी सत्ता में है। सपा ने सत्ता का गलत फायदा उठाया है।
मायावती ने कहा कि ये एक अप्रत्यक्ष चुनाव है। ये चुनाव जनता की भावनाओं का परिणाम नहीं है। सपा ने अपने गुंडों को लगाकर ये चुनाव जीता है।
बसपा प्रमुख मायावती ने आगे कहा कि सपा की ये जीत पूरी तरह से खोखली है। सपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके चुनाव जीता है जोकि गलत है।
गौरतलब है कि रविवार को घोषित हुए एमएलसी के चुनावों में सपा ने 22 सीटों पर जीत हासिल की है। उप्र में बसपा को सिर्फ एक ही सीट पर जीत मिली है।
कांग्रेस भी सिर्फ अपनी रायबरेली सीट बचा पाई है। वहीं भाजपा ने एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती है। चुनाव के नतीजे आने के बाद ही मायावती ने यह बयान दिया है।
dharmpath.com dharmpath