चीन की नई गति से मिलेगा आर्थिक विकास को बढ़ावा : ली केकियांग

ली ने संसद के सालाना सत्र के दूसरे दिन शांडोंग प्रांत के प्रतिनिधियों के एक समूह के साथ बैठक में यह बात कही।

ली ने शनिवार को सरकार के कामकाज की एक रिपोर्ट पेश की थी। इस बारे में उन्होंने कहा कि गत वर्ष की आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों से यह भरोसा जगा है कि किसी भी प्रकार की कठिनाइयों पर विजय पाई जा सकती है।

उन्होंने कहा, “हम संरचनागत सुधार और खासकर आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों के लिए संरचनागत सुधार जारी रखेंगे और नवाचारपूर्ण रणनीति लागू करते रहेंगे।”

ली ने कहा कि आर्थिक विकास की नई गति के लिए सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कंपनियों, विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक शोध संस्थानों के बीच आपस में तालमेल विकसित करने लिए एक मंच स्थापित किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493