महिला को जिंदा जलाने के आरोप में सात गिरफ्तार

जयपुर, 6 मार्च (आईएएनएस)। राजस्थान के डुंगरपुर जिले में 27 वर्षीय महिला को जिंदा जलाने के आरोप में उसके परिवार के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने आठ साल पहले दूसरी जाति के लड़के के साथ शादी रचाई थी। यह जानकरी पुलिस ने रविवार को दी।

पुलिस के अनुसार यह घटना गत शुक्रवार को तब घटी जब महिला रामा कुंवर अपने परिजनों से मिलने गांव आई थीं।

पुलिस ने आईएएनस से कहा, “रामा कुंवर आठ साल पहले दूसरी जाति के प्रकाश सेवक के साथ शादी रचाने के बाद डुंगरपुर जिले के पचसाला गांव से भाग गई थीं और इन सालों में वह कहीं अन्यत्र रह रही थीं। पिछले दिनों वह अपनी तीन साल की बच्ची के साथ अपनी सास और ससुर से मिलने गांव आईं।”

महिला की सास कलावती ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि रामा के भाई लक्ष्मण सिंह शादी से अब तक नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपने अन्य परिजनों के साथ उसे घर से खींच कर ले गए और पहले बुरी तरह पिटाई की और बाद में जिंदा जला दिया। सबूत मिटाने के लिए देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कलावती ने कहा कि वह जब रामा को बचाने गईं तो उन लोगों ने उसे भी पीटा।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामला दर्ज होने के बाद लक्ष्मण सिंह समेत सात लोगों को गिररफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493