भोपाल, 7 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य जगहों पर सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार सुबह हवाओं में ठंडक घुली हुई थी। कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान रीवा, सीधी, सिंगरौली शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर सहित कई अन्य जगहों पर बारिश के साथ ओले पड़ने का अनुमान जताया है।
राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, इंदौर में 15.9 डिग्री, ग्वालियर में 18.7 डिग्री और जबलपुर में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, इंदौर में 34 डिग्री, ग्वालियर में 32.9 डिग्री और जबलपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath