पुलिस के अनुसार, कानपुर के थाना कल्याणपुर के इंदिरा नगर निवासी नीलेश चंद्र त्रिपाठी देर रात चौबेपुर स्थित नर्सिग होम से मंधना गए थे।
मंधना में अमिताभ बाजपेयी की फैक्ट्री के सामने कार से उतरकर जैसे ही वह गेट पर पहुंचे बाइक सवार दो युवक आए और ‘भइया जी हैं’ कहकर उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। जैसे ही नीलेश चंद्र त्रिपाठी उनकी तरफ घूमे एक ने तमंचे से फायर कर दिया। वहीं गोली मारकर बाइक सवार फरार हो गए।
गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। सुरक्षकर्मी हरी योगेंद्र ने पुलिस व परिजनों को यह जानकारी दी। परिजन पहले उन्हें पास के नर्सिग होम ले गए, जहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायल नीलेश से बातचीत कर घटना की जानकारी ली, लेकिन वह इस संबंध में कुछ खास जानकारी नहीं दे सके।
एसपी पश्चिम ने बताया की फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नर्सिग होम संचालक को गोली मारने वाले बदमाश कैद हो गए हैं, जिसमें एक बाइक पर बैठा है और दूसरा गोली मार रहा है।
उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath