इस पुरस्कार से रचना को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाएगा। साई ज्योति संस्था द्वारा संचालित ललित लोकवाणी सामुदायिक रेडियो का संचालन आलापुर ग्राम में किया जा रहा है।
यह 90.4 एफ.एम. रेडियो के माध्यम से आलापुर से 15 किलोमीटर की दूरी पर आने वाले सभी ग्रामों में रेडियो को सुना जा रहा है।
इस रेडियो के द्वारा समुदाय को सरकार की विभिन्न योजनाओं की विधिवत जानकारी एवं अन्य शिक्षाप्रद कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। रचना ठाकुर के कार्यो को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इनका चयन रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए किया गया है।
dharmpath.com dharmpath