माकपा का विश्वास अब ‘कांग्रेसवाद’ में: ममता

कोलकाता, 10 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कांग्रेस और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर हमला बोला। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पार्टियों ने अपनी विचारधारा को त्याग कर एक-दूसरे की विचारधारा को अपना लिया है।

मुर्शिदाबाद जिले में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “माकपा ने अपनी विचारधारा त्याग दी है। वह अब कांग्रेसवाद में विश्वास करती है। कांग्रेस ने नेहरू, गांधी, राजीव, इंदिरा और बाकी सभी को भुला दिया है। उनका नारा अब ‘मार्क्‍सवाद जिंदाबाद’ है।”

ममता ने कहा, “अगर बरकत दा (वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एबीए गनी खान चौधरी) जीवित होते, तो वह कांग्रेस-माकपा गठबंधन नहीं होने देते।”

ममता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-कांग्रेस-माकपा गठबंधन को ‘इंद्रधनुषी गठबंधन’ कहा।

उन्होंने कहा, “वे गठबंधन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस-माकपा-भाजपा में तृणमूल से अकेले लड़ने की ताकत नहीं है। भाजपा-कांग्रेस-माकपा का ‘इंद्रधनुषी गठबंधन’ तृणमूल से जनता का गठबंधन नहीं तोड़ पाएगा।”

उन्होंने कहा, “हमने ही सबसे पहले माकपा-कांग्रेस की मिलीभगत का खुलासा किया था। इसीलिए हमने 1998 में तृणमूल का गठन किया। अब यह जनता के सामने प्रकट रूप से जाहिर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493