नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। यमुना नदी के खादर क्षेत्र में आयोजित हो रहे विश्व संस्कृति उत्सव पर पानी फिरने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा, “हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर 12 मार्च को भारी बारिश होने की संभावना है।”
तीनदिवसीय विश्व संस्कृति उत्सव का आयोजन शुक्रवार से हो रहा है।
इससे पहले पर्यावरण अदालत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बुधवार को श्रीश्री रविशंकर की संस्था ऑर्ट ऑफ लिविंग द्वारा यमुना के बाढ़ के मैदान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम विश्व संस्कृति उत्सव को 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए अनुमति दे दी थी।
dharmpath.com dharmpath