उमर ने गिलानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

श्रीनगर, 10 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। गिलानी को छाती में दर्द होने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उमर ने एक ट्वीट में कहा है, “अभी-अभी एस.ए.एस. गिलानी के बीमार पड़ने और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आई.सी.यू.) में भर्ती होने के बारे में सुना। उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता हूं।”

गिलानी के बेटे सैयद नसीम ने लिखा है, “गिलानी साहब को गुरुवार की सुबह छाती में दर्द होने के बाद नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें दुआओं की जरूरत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493