उप्र : बाइक सवारों को कुचल बस पलटी, 2 भाइयों समेत 3 की मौत

गुरुवार की सुबह कासिमपुर थाना क्षेत्र के सीएचसी बेहंदर से आंख के रोगियों को लेकर एक निजी बस हरदोई जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में आपरेशन कराने के लिए जा रही थी। बस लखनऊ हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र कछौना के डाबर हर्बल फार्म के पास पहुंची, इसी बीच सामने से एक बाइक वाले ने एक पिकअप डाला को ओवरटेक किया।

सामने से आ रही बस बाइक सवार लोगों को रौंदती हुई अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बाइक पर सवार संडीला के चौपारटोला निवासी ठाकुर (35) मोनू (27) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीएचसी कछौना में बस सवार कासिमपुर निवासी विश्वनाथ सिंह (70) ने दम तोड़ दिया।

जानकारी पाकर एएसपी पूर्वी बीसी दूबे क्षेत्राधिकारी बघौली तारकेश्वर पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक संडीला डीपी सिंह कछौना आर.के. सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया।

घायलों में रसूला (68), मुनीश (35) निवासी कचहरी कासिमपुर, अजीत सिंह (21), महावीर (50), रामकिशोर (35) निवासी रिठवें, कासिमपुर की धर्मा देवी (65), बैजनाथ (70) कैलाशा (65), कांति (45) निवासी ढिखियन खेड़ा, कासिमपुर की मुन्नी देवी (65), कमल किशोर (40) निवासी दुलारपुर व महेश (45), महदेई (70) निवासी रिठवें को कछौना सीएचसी व चार अन्य लोगों को संडीला सीएचसी के जाया गया।

मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी घायलों का हाल जाना और चिकित्साधिकारियों को निर्देश भी दिए। वहीं हादसे में मारने वाले दोनों भाई कोतवाली कछौना के बरूआ गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे।

यहां के निवासी छोटेलाल कश्यप की नातिन आरती पुत्री मुन्नालाल निवासी छपना जनपद सीतापुर हाल पता मुंशीगंज पुलिया, लखनऊ की बारात हरदोई के बावन चुंगी निवासी पिंकू पुत्र छोटे के यहां से आई थी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493