श्रीलंका को दी गई मुद्रा विनिमय मूल्यांकन तिथि बढ़ाने की मंजूरी

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) ने गुरुवार को सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका (सीबीएसएल) को भारतीय रिजर्व बैंक से मिली 1.1 अरब डॉलर की मुद्रा विनिमय सुविधा की मूल्यांकन तिथि को 8 मार्च तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पहले इसका पुनर्भुगतान 3 मार्च तक करना तय किया गया था।

प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाने से श्रीलंका को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक अस्थायी राहत मिल जाएगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की विशेष विनिमय सुविधा देने के प्रस्ताव को भी अपनी मंजूरी दे दी, जो तीन माह की अवधि तक अथवा श्रीलंका द्वारा आईएमएफ सुविधा को हासिल किए जाने तक की अवधि, इसमें से जो भी पहले हो, के लिए मान्य होगी।

प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाने से श्रीलंका को अपनी आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ आधिकारिक भंडार को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिनमें वर्ष 2015 के दौरान कमी का रुख देखने को मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493