भोपाल, 11 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को मौसम साफ है तथा चटख धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट सहित कई अन्य स्थानों पर भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
प्रदेश में सबसे अधिक 38 डिग्री सेल्सियस अधिकत तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री, इंदौर का 16.6 डिग्री, ग्वालियर का 17.7 डिग्री और जबलपुर का 18.5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री, इंदौर का 35 डिग्री, ग्वालियर का 33.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath