नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को पीएसएलवी-सी32 के जरिये भारत के छठे नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ के सफल प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को बधाई दी।
इसरो प्रमुख श्री ए.एस. किरन कुमार को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “पीएसएलवी-सी32 के जरिए भारत के छठे नेविगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ के सफल प्रक्षेपण के लिए मैं आपको और इसरो की पूरी टीम को बधाई देता हूं। आज की यह उपलब्धि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाती है।”
अपने संदेश में उन्होंने यह भी कहा, “मैं आपके सभी भावी प्रयासों की सफलता की कामना करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath