यातायात जाम से जूझना पड़ सकता है दिल्लीवालों को

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 11 से 13 मार्च के बीच दो बड़े सांस्कृतिक आयोजन हो रहे हैं और करीब 20,000 शादियां होनी है। ऐसे में लोगों को यहां भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ सकता है।

आर्ट ऑफ लिविंग (एओएल) यमुना नदी के खादर क्षेत्र में डीएनडी फ्लाईओवर और मयूर विहार-फेज वन मेट्रो स्टेशन के बीच विश्व संस्कृति उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में 3 से 4 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।

राधा स्वामी सत्संग ब्यास दक्षिण दिल्ली के भाटी माइंस रोड पर बने भाटी कांप्लेक्स में सत्संग का आयोजन कर रहा है। इसमें भी 3 से 4 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है।

यातायात विभाग ने लोगों को इन इलाकों से बचने और जाम को देखते हुए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इस दौरान करीब 20,000 शादियां होने वाली हैं, जिससे जाम में और इजाफा होगा।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (ट्रैफिक) शरद अग्रवाल ने बताया, “हमें शादियों की संख्या के बारे में पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन, अनुमान के मुताबिक यह 20,000 से लेकर 25,000 तक हो सकती हैं। इससे दिल्ली में ट्रैफिक की हालत पर और असर पड़ेगा।”

ट्रैफिक विभाग के मुताबिक अक्षरधाम फ्लाईओवर लूप से नोएडा लिंक रोड की तरफ वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वहीं निजामुद्दीन खट्टा से सीधे एनएच 24 की तरफ ट्रैफिक की आवाजाही होगी। उन्हें बायीं तरफ नोएडा लिंक रोड की ओर मुड़ने नहीं दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493