स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर महिला और पुरुष एसी प्रतीक्षालय के बाहर एक विक्षिप्त युवती लावारिस हालत में पड़ी हुई है। प्रतीक्षालय के कर्मचारियों की मानें तो यह युवती पिछले कई दिनों से वहां लेटी हुई है, वह बीमार है। वह न तो कुछ बोल सकती है और न ही सुन सकती है।
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार की रात जब महिला प्लेटफार्म सात की ओर गई हुई थी, तभी वहां कुछ खाकी वदीर्धारियों ने उसकी बेबसी और विक्षिप्त होने का लाभ उठाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसने विरोध किया तो खाकी वदीर्धारियों ने उसकी पिटाई कर दी। लड़खड़ाती हुई वह फिर प्रतीक्षालय के पास आकर लेट गई। उसकी हालत ऐसी बिगड़ी कि अब तक कराह रही है।
इस मामले में जब जीआरपी व आरपीएफ से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने जांच कराने की बात कही। वहीं स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
dharmpath.com dharmpath