रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार, 05609 गुवाहाटी-गोरखपुर विशेष साप्ताहिक गाड़ी गुवाहाटी से प्रत्येक शुक्रवार 18 एवं 25 मार्च को तथा 05610 गोरखपुर-गुवाहाटी विशेष साप्ताहिक गाड़ी गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार 19 एवं 26 मार्च को चलाई जाएगी।
05609 गुवाहाटी-गोरखपुर विशेष साप्ताहिक गाड़ी गुवाहाटी से 21.00 बजे प्रस्थान कर कामाख्या, ग्वालपारा टाउन, न्यू बोगाईगांव, दूसरे दिन कोकराझार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू कूचबिहार, धुपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा से 17.10 बजे, सीवान से 17.55 बजे, थावे से 18.35 बजे, तमकुहीरोड से 19.12 बजे, पड़रौना से 19.45 बजे, कप्तानगंज से 20.25 बजे छूटकर गोरखपुर 21.35 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05610 गोरखपुर-गुवाहाटी विशेष साप्ताहिक गाड़ी गोरखपुर से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कप्तानगंज से 12.15 बजे, पड़रौना से 1.05 बजे, तमकुही रोड से 1.38 बजे, थावे से 2.40 बजे, सीवान से 3.25 बजे, छपरा से 4.30 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, धुपगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बोगाईगांव, ग्वालपारा, कामाख्या स्टेशनों पर रुकते हुए 23.55 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, तथा 2 एसएलआर/एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath