मनाली, 11 मार्च (आईएएनएस)। मनाली क्षेत्र में चनदेरखानी चोटी की तरफ जा रहे आठ ट्रैकर लापता बताए गए हैं। इनमें से अधिकांश का संबंध पंजाब से है। खराब मौसम के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तलाश की जा रही है।
मनाली की एसडीएम ज्योति राणा ने आईएएनएस से कहा कि पुलिस दल और ट्रैकिंग दल के सदस्य लापता ट्रैकर का पता नहीं लगा पा रहे हैं। इस क्षेत्र में शुक्रवार से बर्फबारी हो रही है।
उन्होंने कहा, “हमने तीन बचाव दल में 18-20 लोगों को उनकी तलाश करने भेजा है। उन लोगों के साथ एक स्थानीय निवासी भी था जिससे पुलिस से किसी तरह संपर्क कर मदद मांगी, लेकिन बाकी लोगों का पता नहीं चल पा रहा है।”
चनदेरखानी चोटी की दूसरी तरफ मालाना गांव है जो महंगी हशीश की खेती के लिए बदनाम है।
dharmpath.com dharmpath