नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह 8.30 बजे तक 9.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर ओले गिरने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
अधिकारी के अनुसार, यहां दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 96 प्रतिशत दर्ज की गई।
इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath