बर्फ, बारिश से सराबोर हिमाचल प्रदेश

शिमला, 12 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश को शनिवार को मध्यम से तेज बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में भूस्खलन भी हुए। इस दौरान जगह-जगह सड़क भी जाम हो गए। वहीं, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, चंबा जिले के भारमौर शहर में सबसे अधिक 150 मिमी, पर्यटन स्थल मनाली में 62.4 मिमी, धर्मशाला में 40.4 मिमी और डलहौजी में 91 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारमौर में पांच सेंटीमीटर तक बर्फबारी भी हुई।

राज्य की राजधानी शिमला में 20.1 मिमी बारिश हुई।

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में रविवार तक भारी बारिश होने की संभावना है।

लागातार हुई बारिश के कारण शिमला, किन्नौर, चंबा तथा कुल्लू जिलों में भूस्खलन हुए हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही में भी रुकावट पैदा हुई है।

लाहौल-स्पीति जिले का मुख्यालय केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां 30.5 सेमी तक बर्फबारी हुई।

किन्नौर जिले के कल्पा में चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।

धर्मशाला में तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493