केजरीवाल का मोदी से सवाल, माल्या को क्यों भागने दिया गया?

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये बकाया रखने वाले विजय माल्या को भारत छोड़ने क्योंे दिया गया?

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, “क्योंकि सीबीआई प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है, इसलिए मोदी को जवाब देना चाहिए कि माल्या को देश छोड़कर क्यों जाने दिया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो बिना ऊपर से अनुमति मिले उसे कभी भागने नहीं देती।”

माल्या 2 मार्च को देश छोड़कर ब्रिटेन चले गए, क्योंकि अगले ही दिन बैंकों का समूह उन्हें घेरने वाला था। राज्यसभा सदस्य माल्या गुपचुप तरीके से, अखिरी फ्लाइट से देश छोड़कर उड़ चले और उधर बैंकों का समूह भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में माल्या के देश छोड़ने पर रोक लगाने की गुहार लगाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा था।

17 बैंकों के समूह भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने के लिए शराब व्यावसायी की गिरफ्तारी चाहते थे।

युनाइटेड बेबरीज समूह के अध्यक्ष विजय माल्या ने ट्वीट किया है कि वह देश के कानून का सम्मान करते हैं और उसका पालन करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493