कांकेर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा के अनुसार, थाना छोटेबेटिया से सीमा सुरक्षा बल का एक दल रात में गश्त के लिए निकला हुआ था। रात लगभग 2.30 बजे वापसी के दौरान, घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर गोलीबारी शुरू कर दी। लगभग एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें सीमा सुरक्षाबल के दो जवान विजय कुमार और राकेश कुमार शहीद हो गए। घायलों में जगदीश कुमार कामा, मनोज कुमार कामा, सिप्तेंदु थॉमस तथा पप्पा कथनाम शामिल हैं।
मीणा ने बताया कि घायल जवानों को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath