श्रीलंकाई तमिल कैदियों ने भूख हड़ताल वापस ली

कोलंबो, 12 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका में अपनी रिहाई के लिए भूख हड़ताल करने वाले श्रीलंकाई तमिल कैदियों ने मंत्री द्वारा मामले की त्वरित सुनवाई का आश्वासन मिलने के बाद अनशन खत्म कर दिया।

लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के कम से कम 13 पूर्व सदस्यों ने अपने मामले की सुनवाई त्वरित करने या रिहा करने की मांग को लेकर 23 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।

समाचार पत्र कोलंबो पेज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेल सुधार व पुनर्वास मंत्री डी.एम.स्वामीनाथन से शुक्रवार को आश्वासन मिलने के बाद कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दिया। मंत्री ने कैदियों को आश्वासन दिया कि वे मुद्दे पर महान्यायवादी के विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

भूख हड़ताल से बीमार हुए चार कैदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस बीच, यूनिवर्सिटी ऑफ जाफना के विद्यार्थी तमिलों को कारावास के विरोध में शुक्रवार को एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठे।

इससे पहले, विपक्षी नेता आर.संपंथन ने संसद में यह मुद्दा उठाया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

संपंथन ने भूख हड़ताल पर बैठे राजनीतिक कैदियों से अनशन तोड़ने की भी अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493