न्यूयार्क, 12 मार्च (आईएएनएस)। एक तरफ सेल्फी और गेम खेलने के चक्कर में कई युवाओं की जान जा रही है, वहीं, चीन में एक 11 साल के बच्चे ने स्मार्टफोन के चक्कर में खुद को ही नुकसान पहुंचा लिया।
जब इस बच्चे के मां-बाप ने उससे फोन को छूने से मना किया तो उसने विरोधस्वरूप अपनी तर्जनी उंगली काट ली। गीकडॉटकॉम पर यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है।
इस रिपोर्ट में कहा गया है, “बच्चा सोकर उठते ही फोन की तरफ लपकता था, जिसके कारण उसकी मां ने उससे फोन वापस रखने को कहा। बाद में इस मामले को लेकर उसके पिता ने भी उसे डांटा-फटकारा।”
अपने मां-बाप साथ हुई बहसबाजी के बाद वह बच्चा काफी दुखी हो गया और उसने रसोईघर में जाकर चाकू से अपनी तर्जनी उंगली काट ली।
हालांकि स्मार्टफोन के प्रयोग के लिए तर्जनी उंगली की खास जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन संख्याओं को दर्ज करते वक्त इसकी ज्यादा जरूरत होती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर उस बच्चे की सर्जरी सफल नहीं हो पाती है तो भी उसे स्मार्टफोन का प्रयोग करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, हालांकि कुछ गेम खेलने या बहुस्पर्श के दौरान उसे थोड़ी असुविधा हो सकती है।
dharmpath.com dharmpath