नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। देश भर में जमीनी स्तर पर अन्वेषण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में शनिवार को दूसरे अन्वेषण महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस महोत्सव का आयोजन राष्ट्रपति कार्यालय ने नेशनल इनोवेशन फऊंडेशन (एनआईएफ)के साथ मिलकर किया है। यह 12 से 19 मार्च तक चलेगा।
उल्लेखनीय है कि महोत्सव की शुरुआत राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित विश्व प्रसिद्ध मुगल गार्डन में जमीनी स्तर के एक अन्वेषणों की प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुई। मुगल गार्डन आम लोगों के लिए 19 मार्च तक खुला रहेगा। 10 बजे से शाम 5 बजे तक मुगल गार्डन के सभी आगंतुक इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन लिखत पुस्तक ‘फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन 2015’ का विमोचन भी किया। समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले के मंत्री नजमा हेपतुल्ला, राष्ट्रीय अन्वेषण संगठन (एनआईएफ) के अध्यक्ष डॉ. आर.ए. मशेलकर, डीएसटी के सचिव डॉ. आशुतोष शर्मा एवं एनआईएफ के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. अनिल गुप्ता शामिल थे।
इस संबंध में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आशुतोष शर्मा ने कहा कि अन्वेषण एक विचार है जिसका समय आ गया है इसलिए इस महोत्सव के लिए पिछले साल की तुलना में बजट आवंटन 600 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।
उन्होंने कहा, ” देश भर में छठी से लेकर 12वीं तक के छात्र से साध कर उनसे मिले अन्वेषी विचारों में से चयनित एक लाख को मूर्त रूप देने के लिए प्रति अन्वेषी विचार पांच हजार रुपए देना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”
शर्मा ने कहा कि बाद में इन अन्वेषी विचारों में चयनित दस हजार राज्य स्तर पर प्रदर्शित किए जाएंगे और उनमें एक हजार राष्ट्रीय स्तर पर और सिर्फ 60 चयनित विचारों को राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी में कई चौंकाने वाले 65 अन्वेषणों में सबसे ध्यान देने योग्य महिलाओं के लिए छेड़छाड़रोधी उपकरण है जिसे वे अपनी कलाई में पहन सकती हैं। इसके अलावा बसों और ऑटो रिक्शा के लिए अलर्ट बटन है जिसे महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया है।
इस प्रदर्शनी के अलावा महोत्सव में तीन अतिरक्त प्रदर्शनियां, दो वर्कशॉप, चार समूह चर्चाएं होंगीं। साथ ही दो पुरस्कार वितरण समारोह और विभिन्न विषयों पर गोलमेज चर्चाएं भी होंगी।
dharmpath.com dharmpath