राष्ट्रपति रविवार को उत्तर प्रदेश जाएंगे

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 150वें वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन करेंगे। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

पश्चिमोत्तर प्रांतों के लिए उच्च न्यायालय का न्यायाधिकरण आगरा में 17 मार्च, 1866 में लेटर्स पेटेंट के तहत अस्तित्व में आया। उच्च न्यायालय का स्थान 1869 में आगरा से इलाहाबाद स्थानांतरित कर दिया गया और इसके पदनाम को 11 मार्च, 1919 को जारी एक पूरक लेटर्स पेटेंट के द्वारा बदल कर उच्च न्यायालय इलाहाबाद कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493