उप्र : आत्मदाह से पत्नी की मौत, पति व बच्चा गंभीर

बांदा, 12 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव में घरेलू कलह के चलते दंपति ने शुक्रवार की देर रात आग लगा ली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई। बुरी तरह झुलसे पति व दो साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी शनिवार को दी।

ग्रामीणों के बयान के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा आशुतोष शुक्ल ने बताया कि लामा गांव में बब्लू सविता (30) व उसकी पत्नी पूनम (24) के बीच घरेलू कलह के चलते देर शाम से विवाद शुरू हुआ था, जो रात दस बजे तक काफी बढ़ गया। गुस्से में किरोसिन का तेल डालकर पहले पूनम, फिर उसके पति बब्लू ने भी आग लगा ली।

शोरगुल सुनकर गांव वाले पहुंचे, उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया और तीनों को अस्पताल ले जाने लगे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पूनम की मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया कि पास में सो रहा उनका दो साल का बेटा अमित भी बुरी तरह से झुलस गया है। पिता-पुत्र को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, दोनों की हालत बेहद गंभीर होने की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर की अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493