टी-20 विश्व कप : कोलकाता पहुंची पाकिस्तान टीम (लीड-1)

कोलकाता, 12 मार्च (आईएएनएस)। विवादों के बाद शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गई है।

कोलकाता, 12 मार्च (आईएएनएस)। विवादों के बाद शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गई है।

कंमाडो, रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों और राज्य की पुलिस द्वारा प्रदान की गई कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान की टीम कोलकाता के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शाम 7:44 बजे भारत पहुंची।

टीम लाहौर से पहले आबुधाबी पहुंची जहां टीम ने थोड़ी देर आराम करने के बाद इतिहाद विमानसेवा से भारत के लिए उड़ान भरी। टीम यहां एक सप्ताह रुकेगी और अभ्यास मैच खेलेगी। उसके बाद 19 मार्च को भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से टीम को टी-20 विश्व कप के लिए भारत भेजने की घोषणा की थी।

पाकिस्तान की सरकार ने टीम को भारत भेजने का फैसला भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के यह कहने के बाद लिया कि पाकिस्तानी टीमों को टूर्नामेंट के दौरान पूर्ण रूप से सुरक्षा दी जाएगी।

राजनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में संवाददाताओ से कहा था, “जो भी भारत आएगा वह सुरक्षित रहेगा।”

पाकिस्तान टीम को मंगलवार शाम को ही भारत के लिए रवाना होना था। लेकिन पीसीबी ने सुरक्षा हालात का जायाजा लेने भारत गई तीन सदस्यीय टीम की रिपोर्ट आने तक टीम को रोके रखा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को भारत-पाकिस्तान मैच को कोलकाता स्थानांतरित किए जाने के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को टीम को शुक्रवार को भारत भेजने की बात कही थी। लेकिन पाकिस्तान सरकार की लिखित आश्वासन की मांग के चलते टीम की रवानगी को टाल दिया गया था।

पाकिस्तान टीम को शनिवार को बंगाल की टीम के साथ अभ्यास मैच भी खेलना था जोकि टीम के समय पर ना आने के कारण रद्द हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493