पेंट कारोबारी रजनीश की जगत फार्म में पेंट की शॉप है। उसने बैंक से पैसा निकाला था, जिसके बाद वह अपनी सैंट्रो कार से जा रहा था। बीटा 2 गोलचक्कर के समीप स्विफ्ट कार सवार 4 बदमाशों ने रजनीश की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। फिर उसे कार समेत अगवा कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, ओमिक्रोम गोल चक्ककर डाढ़ा के समीप बदमाशों ने रजनीश से पर्स, मोबाइल, नगद 15 लाख रुपये लूट लिए और रजनीश को वहीं धक्का देकर नीचे फेंक दिया और कार समेत फरार हो गए।
कुछ दूरी पर बदमाशों ने रजनीश की कार भी छोड़ दी और फरार हो गए। कार में ही मोबाइल पड़ा था। घायल रजनीश को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लुटेरों का सुराग जुटा रही है।
dharmpath.com dharmpath