उप्र : पेट्रोल पम्पकर्मी से 3 लाख रुपये की लूट

बबीना थाना क्षेत्र के खैलार में स्थित सूर्य उदय पेट्रोल पम्प पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी बृजेश परिहार काम करता है। बृजेश वर्तमान में खैलार में रहता है। वह पेट्रोल पम्प से दो लाख रुपये नकद लेकर झांसी बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकला।

बृजेश के अनुसार, जब वह किलिब विहार के नजदीक से गुजर रहा था, उसी दौरान सामने से आए बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोकने का प्रयास करने लगे। जब वह नहीं रुका तो उसे धक्का देकर गिरा दिया और उससे बैग छीनकर भाग गए। बैग में दो लाख नब्बे हजार रुपये नकद रखे हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493