महिलाओं और पुरुषों में दिल के रोगों की देखभाल

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। कुछ समय से यह बात पता चली है कि महिलाओं और पुरुषों में कॉरनरी ऑर्टिरी डिसीज (धमनियों से संबंधित रोग) के दौरान पुरुषों और महिलाओं का इलाज करने का तरीका अलग-अलग होता है। यह फर्क लक्षणों की पहचान से शुरू होकर इलाज तक में होता है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मानद महासचिव पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल ने कहा कि यह जानकारी महिलाओं के दिल के रोगों का इलाज करते समय सहायक होती है।

उन्होंने कहा कि सवाल यह पैदा होता है कि क्या कॉरनरी एंजियोप्लास्टी और बायपास सर्जरी दोनों लिंग के लोगों में एकसमान कारगर है, हो सकता है, वह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा कारगर न हों। महिलाओं की रक्त धमनियों का घेरा बहुत छोटा होता है इसलिए ऑपरेशन के दौरान इसका ध्यान रखना जरूरी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493