मेरी जीत भारतीय सेना के शहीदों को समर्पित : विजेंदर

लीवरपूल, 13 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह पेशेवर मुक्केबाजी में यहां शनिवार को लीवरपूल ईको एरेना में हंगरी के एलेक्जेंडर होवार्थ को मात देकर लगातार चौथी बार जीत हासिल की है।

विजेंदर ने अपनी यह जीत भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों को समर्पित की है।

दिग्गज पेशेवर मुक्केबाज ने कहा, “मैं लगातार चौथी बार जीतने से काफी खुश हूं और अपने भविष्य को लेकर भी उत्साहित हूं। अपनी इस जीत से में 2016 के आगाज के लिए तैयार हूं।”

विजेंदर ने आगे कहा, “मैं इस जीत को जम्मू और पठानकोट हमलों में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों को समर्पित करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने रिंग में अपनी कड़ी मेहनत दर्शाई है। मैं जानता हूं कि पेशेवर मुक्केबाजी मैं आपका प्रतिद्वंद्वी आपको हमेशा लड़ाई में उलझाए रखता है और होवार्थ ने भी काफी चुनौतियां दी, लेकिन मेरे मुक्कों ने उसकी सभी चुनौतियों का जवाब दिया।”

विजेंदर ने कहा कि वह अपने पेशेवर मुक्केबाजी के करियर की प्रगति से काफी खुश हैं और अपने प्रशिक्षकों के साथ जिस प्रकार से वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उससे काफी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

भारत की जनता और लीवरपूल के लोगों से जिस प्रकार समर्थन विजेंदर को मिला है, उससे वह बेहद खुश हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493