शिलांग, 13 मार्च (आईएएनएस)। देश के पूर्वोत्तर राज्यों में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
यहां क्षेत्रीय भूकंप केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप अपराह्न् चार बजे आया, जिसका केंद्र असम का दरंग जिला रहा।
पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों-असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर को भूकंप के लिहाज से दुनिया की छठी सबसे संवेदनशील जगह माना जाता है।
1897 में राज्य में 8.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए थे और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था।
dharmpath.com dharmpath