मलेशिया : 2 ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार गिरफ्तार

कुआलालंपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। मलेशिया में दो ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों को एक समारोह में सुरक्षा रेखा पार करने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय प्रधानमंत्री नजीब रजाक समारोह में हिस्सा ले रहे थे।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शनिवार शाम सरवाक राज्य में एक समारोह में उपस्थित थे। तभी दोनों पत्रकारों ने उन तक पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस के निर्देशों को न मानने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों पत्रकार ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ से संबंधित हैं।

पुलिस के मुताबिक, दोनों को रविवार को पुलिस जमानत पर छोड़ दिया गया लेकिन उनके खिलाफ ‘एक जन प्रतिनिधि के सार्वजनिक दायित्वों के निर्वहन में व्यवधान’ डालने को लेकर जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493