कानपुर में जल निगम कर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन (फोटो सहित)

प्रदर्शन के दौरान गंगा प्रदूषण एवं जल निगम श्रमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम सिंह ने कहा कि बीते 24 फरवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में काम कर रहे संविदा कमियों को नियमित करने का आदेश पारित किया था, लेकिन आदेश के अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने बताया किउनकी वार्ता गंगा प्रदूषण के महाप्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, मुख्य अभियंता व जल निगम के एमडी से हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसलिए संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। संविदाकर्मी करीब पिछले 20 वर्षो से यहां काम कर रहे हैं।

श्याम सिंह ने बताया कि इस दौरान कई कर्मी दमा, टीवी जैसी बीमारियों से ग्रसित हो चुके हैं, लेकिन उन्हें चिकित्सीय सुविधा भी नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन को भी इसके बारे में अवगत कराया जा चुका है। अब कर्मियों ने तय किया है कि जब तक शासनादेश को लागू नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन चलता रहेगा। मांगें नहीं पूरी हुई तो संविदाकर्मी अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493