व्यापारी बस स्टैंड से रिक्शे से बाजार की ओर आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर पीछे चल रहे दो लोगों ने फिल्मी अंदाज में व्यापारी की जेब काट ली और भाग गए।
फतेहपुर सीकरी निवासी चूड़ी व्यापारी पूरन सिंह जब रिक्शे से थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित घंटाघर पर उतरा और रिक्शेवाले को पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाली तो पता चला कि उसकी जेब कट चुकी थी।
उसने कहा कि उसकी जेब में 10 हजार रुपये थे। वह चूड़ियों की थोक खरीदारी के लिए आया है, लेकिन अब उसके हाथ खाली हैं।
पूरन सिंह ने कहा, “सुहागनगरी फिरोजाबाद चूड़ियों का शहर है, यह तो सुना था, लेकिन यहां इस तरह व्यापारियों की जेबें भी कटती हैं, अब पता चला।”
dharmpath.com dharmpath