ट्रेन 12780 गोवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के सीट 2 व 3 पर संजीव कुमार अपनी दादी के साथ निजामुद्दीन से पूना के लिए यात्रा कर रहा था। ट्रेन जब ललितपुर स्टेशन पहुंची, तभी उसने आरपीएफ को बताया कि उसकी दादी झांसी और ललितपुर के बीच टॉयलेट के लिए गई, तभी से गायब है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ के जवानों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। झांसी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देश पर उपनिरीक्षक विकास पंचोली ने अपने हमराह के साथ खोजबीन शुरू की। उन्हें जानकारी मिली कि एक वृद्ध महिला ललितपुर और दैलवारा के बीच रेललाइन किनारे मृत पड़ी है।
शव की शिनाख्त करते हुए संजीव कुमार ने आशंका जताई कि उसकी लगभग 95 वर्षीया दादी नींद में थी। कोच के दरवाजे को उसने शौचालय का दरवाजा समझकर खोल दिया होगा और अपना कदम बढ़ाया होगा, तभी यह हादसा हुआ होगा।
फिलहाल आरपीएफ मामले की अभी जांच में जुटी है।
dharmpath.com dharmpath