हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना करीब एक बजे की है।
क्षेत्र के पनगी गांव निवासी रईश का पुत्र शमशाद (15) अपने छोटे भाई अल्तमस (4) के साथ बाइक से अमृतागंज से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के निकट पहुंचा, सामने से आ रहे श्रवण कुमार (40) की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में श्रवण व शमसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अल्तमस गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर खीरी पुलिस व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल अल्तमस को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक साथ तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
dharmpath.com dharmpath