तिरुवनंतपुरम, 13 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में कुल 22 प्रत्याशी हैं। सूची में राज्य भाजपा के प्रमुख नेता ओ. राजागोपाल एवं हाल में बने केरल भाजपा के अध्यक्ष कुमानेम राजाशेखरन का नाम भी है। केरल में 16 मई को मतदान होना है।

केरल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष पी.एस. श्रीधरन पिल्लई, सी. के. पद्मनाभन, पी. के. कृष्णदास और वी. मुरलीधरन के नाम भी पहली सूची में हैं।
140 सदस्यीय केरल विधानसभा में भाजपा का अभी तक कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंच पाया है।
वर्ष 2011 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार तीन जगहों पर दूसरे स्थान पर रहे थे। इसके अलावा अन्य सभी स्थानों पर पार्टी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर थे।
पार्टी के पदाधिकारियों की रविवार को यहां दिन भर चली बैठक के बाद भाजपा की पहली सूची जारी की गई।
भाजपा की नई सहयोगी बनी वेल्लापल्ली नटेसन की भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के साथ अभी तक सीटों के तालमेल को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
dharmpath.com dharmpath