दिल्ली में हल्की बारिश

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया, “सुबह के समय धुंध रहेगी। सुबह और दोपहर के समय राजधानी के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493