नीमच, 14 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सोमवार सुबह एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए।
मनासा थाना प्रभारी शिव कुमार यादव ने आईएएनएस को बताया, सोमवार सुबह आंतरी माता से मनासा की ओर जा रही मिनी बस देवरी ख्वासा के पास अनियिंत्रत होकर पलट गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। चार बच्चों का मनासा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, बस में सवार स्कूली बच्चों में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। चार बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि कई बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
dharmpath.com dharmpath