बैंकॉक, 14 मार्च (आईएएनएस)। थाईलैंड के मेई सोट जिले में सोमवार को बैंकॉक जाने वाली पर्यटकों की बस में छिपे 11 अवैध प्रवासी मिले। वे बस के सामान रखने वाले हिस्से में छिपे हुए थे।
‘बैंकॉक पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासियों को बान हुए हिन फोन सुरक्षा चौकी के पास जांच के दौरान पकड़ा गया, जिनमें नौ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
थाईलैंड के मेई सोट जिले की सीमाएं म्यांमार से जुड़ी हुई हैं और यहां अवैध आव्रजन की घटनाएं खूब सामने आती हैं।
इन प्रवासियों में से किसी के भी पास उचित दस्तावेज नहीं थे।
उन्हें आगे की कार्रवाई और स्वदेश भेजने के लिए आव्रजन कार्यालय के हवाले कर दिया गया है।
बस चालक थानाथिप रत्नाकरचांग (48) पर अवैध प्रवासियों को देश में लाने का आरोप लगाया गया है।
dharmpath.com dharmpath