जम्मू, 14 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण दो दिन बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार को खोल दिया गया। हालांकि अभी इस मार्ग से केवल हल्के वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी गई है।
जम्मू में राज्य के यातायात विभाग से एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “राजमार्ग से पत्थरों और मिट्टी को हटाने के बाद सोमवार सुबह से ही जम्मू और श्रीनगर की ओर से जाने वाले हल्के वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी गई है।”
अधिकारी ने आगे बताया, “सोमवार को दिन में स्थिति की पूर्ण रूप से जांच होने के बाद ही भारी वाहनों को राजमार्ग से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।”
जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को मौसम में सुधार देखा जा रहा है। पिछले तीन दिनों से बादल छाए रहने के बाद धूप खिली है।
dharmpath.com dharmpath