इतालवी आल्प्स यूरोप की पर्वत श्रृंखला का एक हिस्सा है।
अग्निशमन विभाग की एक प्रवक्ता ने बताया कि यह इस क्षेत्र में बीते कई वर्षो में हुआ सबसे भयावह हादसा है।
प्रवक्ता ने कहा कि छह शव बरामद हो गए हैं। इनमें से चार इटली के नागरिकों के हैं और दो अन्य की पहचान की जानी बाकी है। इसमें आस्ट्रिया की एक घायल महिला भी है, जिसका ब्रुनिको में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस हिमस्खलन में फंसे दो अन्य लोगों को बचा लिया गया है। शवों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर, विशेष रूप से प्रशिक्षित खोजी कुत्ते, 70 से अधिक अल्पाइन बचावकर्मी और अग्निशमन अधिकारी लगे हुए हैं।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हिमस्खलन ऑस्ट्रिया की सीमा के पास साउथ टाइरोल में सुबह में माउंट नेवोसो या स्नोवी माउंटेन पर 9,800 फीट से अधिक ऊंचाई पर हुआ।
dharmpath.com dharmpath