ओली को चीन में प्रमुख समझौतों पर ध्यान देने की सलाह

काठमांडू, 14 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली को वरिष्ठ अधिकारियों और राजनेताओं ने उनकी आगामी चीन यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग करारों को प्राथमिकता देने की सलाह दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, ओली द्वारा रविवार को बुलाई गई एक बैठक में अधिकारियों ने उन्हें सलाह दी कि नेपाल को चीन के साथ दीर्घकालिक सहयोग विकसित करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। ओली की यात्रा 20 मार्च को शुरू होगी।

पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई ने व्यापार, बुनियादी ढांचे के विकास और नेपाल में चीन के प्रत्यक्ष निवेश के क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग की मांग के महत्व पर बल दिया।

पूर्व विदेश मंत्री माधव प्रसाद घिमिरे का विचार था कि नेपाल के नेतृत्व को चीन से व्यापार और वाणिज्य में विविधता लाने की नेपाल की जरूरत के मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए।

घिमिरे ने कहा, “इस बार आपकी चीन यात्रा से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। हमारे व्यापार और वाणिज्य में विविधता लाने की जरूरत है।”

पूर्व अधिकारियों की सलाह पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को ऊंचे स्तर पर ले जाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री के विदेश संबंधों के विशेषज्ञ गोपाल खनाल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में सफल होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493