टोक्यो, 14 मार्च (आईएएनएस)। जापान के टोक्यो और क्योटो स्थित शाही महलों को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।
सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक, राजमहल के प्रबंधन ने कहा है कि क्योटो की प्राचीन राजधानी स्थित महल के अहाते को केवल वसंत और पतझड़ में पांच-पांच दिनों के लिए खोलने के बजाए, पर्यटकों के लिए साल भर के लिए खोला जाएगा।
इन महलों में वह महल भी शामिल है जहां राज्याभिषेक समारोह होते थे और शाही खानदान रहा करते थे। इनमें कई बहुमूल्य पेटिग आदि कीमती चीजें हैं। इस महल का प्रयोग 1868 तक 540 सालों तक किया गया।
dharmpath.com dharmpath