मिस्र में इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को साल 2003 में सत्ता से अपदस्थ किए जाने के बाद से हमास और मिस्र के संबंध तनावग्रस्त हो गए हैं।
हमास के एक पदाधिकारी ने गाजा में बताया कि उसका प्रतिनिधिमंडल शनिवार को काहिरा पहुंचा और उसने पहले दौर की बैठक शुरू कर दी।
हमास ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि वह मिस्र के साथ अपने संबंधों की एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा है।
बयान में कहा गया कि यह वार्ता द्विपक्षीय संबंधों, गाजा के समक्ष मौजूद चुनौतियों सहित अन्य हालिया घटनाओं पर केंद्रित हैं।
बयान में कहा गया है कि हमास मिस्र की सुरक्षा व स्थिरता का पक्षधर है और उसके साथ सकारात्मक संबंध चाहता है।
dharmpath.com dharmpath