म्यामांर में राष्ट्रपति चुनाव मंगलवार को

ने प्यी डॉ, 14 मार्च (आईएएनएस)। म्यांमार की संसद में देश के नए राष्ट्रपति के चयन के लिए मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। संसद में सोमवार को यह घोषणा की गई।

नोबेल विजेता आंग सांग सू की की अगुवाई वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की दोनों सदनों में बहुमत होने के कारण उसने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पद के लिए दो उम्मीदवार उतारे, जबकि तीसरे उम्मीदवार का नामांकन सेना द्वारा किया गया। सदन के अध्यक्ष यू मन विन खैंग थान ने इन्हें इस पद के योग्य घोषित किया।

एनडीएल की तरफ से निचले सदन के हटिन क्याव को खड़ा किया गया है तथा अन्य दो उम्मीदवार हैं, एनएलडी के हेनरी वान थियो हैं, जो ऊपरी सदन के सदस्य हैं और लेफ्टिनेंट जनरल मेइंग स्वे का नामांकन सेना ने किया है।

इन तीनों में से जिसे सबसे ज्यादा मत मिलेंगे, उसे राष्ट्रपति घोषित किया जाएगा तथा बाकी दोनों की उपराष्ट्रपति के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

चुने गए उम्मीदवारों को 30 मार्च को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493