सम्मानित किए गए लॉयड बिजनेस टुडे प्रो एएम ऑफ चैम्पियंस-2016 के फाइनलिस्ट

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। लॉयड बिजनेस टुडे प्रो-एएम ऑफ चैम्पियंस-2016 गोल्फ टूर्नामेंट के 20वें संस्करण के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को यहां आईटीसी मौर्या शेरटन होटल में सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित कापोर्रेट गोल्फ टूनार्मेंट में भारत के कार्पोरेट दिग्गज और शीर्ष भारतीय पेशेवर गोल्फ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को क्लासिक गोल्फ रिसार्ट में खेला गया था।

इस टूर्नामेंट की विजेता दिल्ली की टीम रही जिसे 105 अंक हासिल हुए। दूसरे स्थान पर रहने वाली मुंबई की टीम को 101 अंक मिले।

इस अवसर पर भारतीय कमेंटेटर चारू शर्मा ने कहा, ‘मेरा मानना है कि यह इकलौता ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें हमारे जैसे नए खिलाड़ियों को भारत की शीर्ष महिला पेशेवर गोल्फ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है।”

चंडीगढ़ की महिला गोल्फ खिलाड़ी सानिया शर्मा ने कहा, “इस टूनार्मेंट के आयोजकों का मैं शुक्रिया अदा करती हूं। जहां हमें भारत के शीर्ष अधिकारियों के साथ खेलने का मौका मिला”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493