गैस पाइपलाइन परियोजना की समीक्षा करेंगे तुर्कमेनिस्तान व पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 15 मार्च (आईएएनएस)। तुर्कमेनिस्तान और पाकिस्तान अरबों डॉलर की तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत (टीएपीआई) गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति की बुधवार को समीक्षा करेंगे।

रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली मलिकगुलेविक बरदीमुहम्मदोव की दो दिवसीय इस्लामाबाद यात्रा के दौरान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा टीएपीआई परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने की संभावना है।

कुल 1,814 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन परियोजना का काम बीते साल दिसंबर में शरीफ की अशगाबात की यात्रा के दौरान शुरू हुआ था।

दोनों देशों द्वारा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते करने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493